google imae - credits

Published on October 17, 2021 8:35 pm by MaiBihar Media

सिंघु बॉर्डर हत्या मामले में कोर्ट ने तीन और आरोपियों को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  तीनों आरोपियों ने जज के सामने कबूला कि उन्होंने ही लखबीर सिंह की हत्या की है। बता दें कि निहंग नारायण सिंह, भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत सिंह को सोनीपत पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान तीनों ने अपने किये को कबूला। वहीं, दूसरी ओर यह भी खबर आई है कि मामले में निहंगों ने हरियाणा पुलिस को कड़ी चुनौती दी है।

पुलिस को दी चुनौती

यह भी पढ़ें   सीवान : जुल्फिकार की पत्नी ने लगाई डीआईजी से सुरक्षा की गुहार, एक्शन में आए एसपी

दरअसल, शनिवार रात को भगवंत सिंह और गोबिंदप्रीत सिंह के सरेंडर के बाद निहंगों ने साफ कहा कि अब वे अपने किसी साथी का सरेंडर नहीं करवाएंगे। साथ ही कहा कि अब अगर किसी और निहंग को गिरफ्तार करने की बात की गई तो वे अपने चारों साथियों को भी छुड़वा लाएंगे, जिन्होंने मामले में अबतक सरेंडर किया है।

तीनों ने कबूला कि लखबीर की हत्या की है

गौरतलब हो कि तीनों को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने 14 दिनों तक रिमांड का समय मांगा। हालांकि कोर्ट ने सिर्फ छह दिन की मंजूरी दी है। कोर्ट ने पहले तीनों का बयान दर्ज किया। जिसमें आरोपी नारायण सिंह ने कहा, ‘मैंने पैर काटा था, तो भगवंत सिंह और गोविंद सिंह ने उसे लटकाया था।’ बताते चले की इससे पहले शनिवार को मामले के चौथे आरोपी सरबजीत सिंह को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था।

यह भी पढ़ें   यूपी चुनाव से पहले आयोग की साइट में सेंधमारी, दो गिरफ्तार, डेटाबेस सुरक्षित

क्या था मामला

पंजाब के तरन तारन जिले के मजदूर लखबीर सिंह का शव शुक्रवार को दिल्ली-हरियाणा सीमा पर बैरिकेड से टंगा हुआ था। साथ ही लखबीर सिंह का एक हाथ और एक पैर कटा हुआ था। शरीर पर धारदार हथियारों के कई घाव मिले थे। इस घटना के लिए निहंगों के एक समूह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। वहां आंदोलन कर रहे किसान डेरा डाले हुए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस घटना की निंदा की तो वहीं निहंग समुह के एक आरोपित सरबजीत नामक निहंग ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अन्य तीन को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें   अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब 31 अगस्त तक बढ़ा प्रतिबंध, जारी हुआ निर्देश
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.