सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में गोलीबारी की घटन सामने आई है। जहां गुरुवार की रात दो अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई है। गोली लगने से युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद गोली की आवाज सुनकर गाँव मे अफरा-तफरी का उत्पन्न हो गया। लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। वही, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष, जीरादेई थानाध्यक्ष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
शौच के लिए गया था युवक तभी अपराधियों ने बनाया निशाना- जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान भरौली गांव निवासी रिटायर होम गार्ड शंकर तिवारी के पुत्र रितेश तिवारी के रूप में की गई है। घटना उस वक्त घटी जब गुरुवार की रात रितेश तिवारी अपने दोस्त के साथ सोना नदी पर बने पुल के समीप शौच करने गया था। तभी बाइक सवार होकर आए दो अपराधी धीरेंद्र सिंह और अभिमन्यु सिंह ने तबातोड़ गोली चलाने लगे जिससे रितेश को गोली लग गया और जमीन पर गिर गया। वहीं, दोनों अपराधी वहां से भाग निकले।
मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया और घायल रितेश तिवारी के फर्द बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया।
गोली लगने से घायल युवक के बयान पर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
हालांकि घायल रितेश तिवारी ने उन्हें पहचान लिया और उसके बयान पर दो लोगो को करवाई करते हुए घर्मपुर गांव निवासी स्व. जयप्रकाश सिंह के पुत्र मुखिया प्रतियाशी अभिमन्यु सिंह और भरौली गांव निवासी स्व. कृष्णा सिंह के पुत्र धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई है। जिनसे पूछ-ताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुखिया प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह दबंग प्रवृत्ति का है। इससे पहले उसने 2019 में दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन के रितेश तिवारी को गोली मार दिया था, जिसके बाद अभिमन्यु सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। वही, वह छह महीने में ही बेल पर बाहर आ गया तब से लेकर अभी तक रितेश को केस उठाने के लिए जान से मारने की धमकी देता था। इसको लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों से कहा गया था लेकिन कोई करवाई नहीं किया गया। जिससे मुखिया प्रत्याशी अभिमन्यु सिंह का मनोबल बढ़ गया और उसने फिर एक बार घटना का अंजाम दिया है।