Published on September 19, 2021 8:43 pm by MaiBihar Media

औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि झपट्‌टा मारकर अलग-अलग जगहों से पैसा लुटने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सफलता उस वक़्त मिली। जब लुटेरों एक महिला से 49 हजार रूपए लूटकर फरार हो गए थे। इसका खुलासा रविवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने किया। बता दें कि महिला के साथ घटना दाउदनगर पीएनबी बैंक समीप एक मॉल के पास से घटी। पकड़े गए सभी अपराधी कोढ़ा गिरोह के बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने पैसा के साथ हथियार व अन्य समान किया बरामद

यह भी पढ़ें   सीवान : जुल्फिकार की पत्नी ने लगाई डीआईजी से सुरक्षा की गुहार, एक्शन में आए एसपी

पुलिस के हत्थे चढ़े कोढ़ा गिरोह के तीन अपराधियों ने पूछताछ ने कई अहम खुलासे किए हैं। जिससे पुलिस को आगे भी सफलता मिलेगी और लूटपाट की घटना पर लगाम लग सकेगा। लुटेरों ने बताया कि औरंगाबाद शहर के पीएनबी समीप बैंक से ढ़ाई लाख 14 सितंबर को लूट लिया था। दो दिन पहले हसपुरा में 45 हजार और एक दिन पहले दाउदनगर पीएनबी बैंक समीप एक महिला से 45 हजार रूपए लूट लिया था। रोहतास में एक अन्य घटना को अंजाम दिया। अगला टारगेट पर काम करने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही पुलिस ने आज महिला से 49 हजार लूटे गए पैसा को बरामद कर लिया गया। जबकि औरंगाबाद में लूट गए पैसा की बरामदगी नहीं हुई है।

एसपी ने की हथियार बरामद होने की पुष्टि

यह भी पढ़ें   गोपालगंज में मुखिया के पति की गिरफ्तारी को लेकर जमकर बवाल, की आगजनी

एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दाउदनगर में महिला से चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इतना ही नहीं एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जो कटिहार जिला के कोढ़ा गांव के मंडल बंजारा, विशाल बंजारा व अविनाश कुमार उर्फ अबु शामिल है। इनके पास से लूट हसपुरा व दाउदनगर में लूटे गए 92 हजार 500 रूपए को बरामद किया गया है। इसके साथ-साथ एक देसी कट्‌टा एक कारतूस व छह मोबाइल जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   मुजफ्फरपुर : जहरीली शराब से छह की हुई मौत, तीन लोगों की गई आंख की रोशनी
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.