Published on August 24, 2021 4:14 pm by MaiBihar Media

टोक्यो, ओलिंपिक

दुनिया की नंबर-1 तीरदांज दीपिका कुमारी को महिला इंडिविजुअल कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस खबर के बाद दीपिका के फैन्स को निराशा हाथ लगी। वहीं, कोरिया की टॉप सीड अन सान ने दीपिका को सीधे सेटों में 6-0 से हराया। इसी के साथ भारतीय तीरंदाज का टोक्यो में सफर समाप्त हो गया।

गौरतलब हो कि 20 साल की सान ने फाइनल में रूस की ऐलेना ओसिपोवा को नजदीकी मुकाबले में 6-5 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। यह उनका टोक्यो गेम्स में तीसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले सान मिक्स्ड टीम और महिला टीम इवेंट में गोल्ड अपने नाम कर चुकी हैं। 27 साल की दीपिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस की केन्सिया पेरोवा को 6-5 से हराया था। वहीं, शनिवार को पुरुष इंडिविजुअल कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में अतानु दास का सामना जापान के ताकाहारु फुरुकावा से होगा।

यह भी पढ़ें   दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद चलेगा बुलडोजर, हटाए जाएंगे अतिक्रमण

एथलेटिक्स खेल में एक नजर

भारतीय स्प्रिंटर दूती चंद 100 मीटर की हीट में सातवें नंबर पर रहीं। वे कुल 54 खिलाड़ियों में 45वें नंंबर पर रहीं। एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वाली दूती ने 100 मीटर रेस 11.54 सेकंड में पूरी की। वे अपना बेस्ट प्रदर्शन भी नहीं कर सकीं। उनका नेशनल रिकॉर्ड 11.17 सेकंड का है। इस हीट में दो बार की ओलिंपिक चैंपियन जमैका की शैली एन फ्रेजर प्राइस (10.84 सेकंड) टॉप पर रहीं।

वहीं, 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारतीय खिलाड़ी अविनाश साबले नेशनल रिकॉर्ड के साथ सातवें नंबर पर रहे। अविनाश ने दूसरी हीट 8:18.12 मिनट में पूरा की। उन्होंने फेडरेशन कप में बनाया अपना 8:20.20 मिनट का रिकॉर्ड तोड़ा। लेकिन वे फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें   जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस, महबूबा और फारूक पर बोला हमला
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.