Published on September 19, 2022 12:10 pm by MaiBihar Media
रात में दूल्हा अपनी दुल्हन से बड़े ही धुमधाम से शादी और अल सुबह ही दहेज में मिल राशि को लेकर रफ्फूचक्कर हो गया। जैसे ही दूल्हन को की इस बात की जानकारी मिली। अचानक बेहोश हो गई। यह घटना समस्तीपुर जिले के पोखरैरा गांव की है। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
जानिए पूरी घटना
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव की रहने वाली सलमा परवीन को उड़ीसा में सोफा का काम करने वाले जसीम उर्फ बाबू से मोबाइल पर मिस कॉल के जरिए प्यार हुआ। शुक्रवार रात दोनों के बीच गांव में समाज के सामने निकाह का रस्म हुई। लेकिन शनिवार दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए समस्तीपुर कोर्ट पहुंचे जहां से जसीम कुछ लोगों के साथ फरार हो गया। प्रेमी की इस बेवफाई के बाद सलमा कोर्ट में चक्कर खाकर गिर गई।
सदर अस्पताल में इलाजरत सलमा ने कहा कि वह अपने किसी रिश्तेदार को फोन लगा रही थी। इसी दौरान गलती से रॉग नंबर डायल हो गया। जिसके बाद जिले के विभूतिपुर के नरहन का रहने वाला उड़ीसा में रहकर सोफा का कार्य करने वाले जसीम उर्फ बाबू साहेब से उसकी बातचीत होने लगी। प्यार हो गया और हमदोनों शादी करना चाहते थे। शादी की तिथि भी तय हो गई।
शुक्रवार रात जसीम कुछ लोगों के साथ पोखरैरा बारात लेकर पहुंचा। जहां बताया कि उनके बाबा की तबीयत खराब है यह सब उनके रिश्तेदार हैं। जिसके बाद दोनों के बीच निकाह हुआ। इस निकाह को और मजबूत करने के लिए सलमा शनिवार को समस्तीपुर कोर्ट पहुंची। सलमा का कहना है कि ऐन वक्त पर 10-15 लोग और आ गए और जसीम को वहां से लेकर फरार हो गए। सलमा ने बताया कि इस शादी के बदले जसीम ने दो लाख रुपए बतौर दहेज कर राशि भी ली थी। उक्त राशि लेकर भी वह भाग गया।