Published on September 9, 2022 2:34 pm by MaiBihar Media

गुरूवार की शाम 5 बजे के आसपास सीवान जिले के बड़हरिया पुरानी बाजार पश्चिम टोला के समीप मस्जिद के पास से जैसे ही हरदिया से निकला महावीरी अखाड़ा पहुंचा तो पहले दो पक्षों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के कुछ ही मिनटों के बाद एक पक्ष के लोगों मस्जिद की छत पर चढ़ गए और जुलुस पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान चारों ओर भगदड़ मच गई। इस पथराव में महिलाओं को भी शामिल होते देखा गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

18 लोग बूरी तरह से हुए जख्मी
भगदड़ व आखाड़ा में शामिल 4 पुलिस के जवानों सहित 18 लोगों के बूरी तरह से घायल हो गए। इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी गई जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और हालात को नियंत्रण में करने की कोशिश करने लगे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों से बतचीत कर मामले को शांत करे का प्रयास किया जाने लगा। अधिकारियों ने बतया कि आगजनी व पथराव करने के मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जांच चल रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आपकों बता दें कि इस भगदड़ व पथराव में कितने लोग जख्मी हुए है इसकी आधिकारीक पुष्टी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें   शर्मनाक : बेतिया में नाबालिग से बनाया संबंध, गर्भवती हुई तो दे दी गर्भपात की दवा, मौत

दुकान फूंकी, कई दुकानों में की तोड़फोड़
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई दुकान मे तोड़फोड़ की साथ ही कई गुमटी को आग के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस को भाग कर अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। वहीं लोगों ने बताया कि छतों से महिलाओं ने भी पत्थरों को फेंका गया।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.