Published on September 9, 2022 2:06 pm by MaiBihar Media
छपरा जिले में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कुछ ही दिनों पहले सुरत के एक सोने-चांदी के कारोबारी से करोड़ों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अबतक उस मामले का खुलासा भी नहीं हुआ था कि इधर मढ़ौरा के पुरानी बाजार स्थित एक भारत फाइनेंस कम्पनी के कर्मी से अपराधियों ने दिनदहाड़े 12 लाख 27 हजार नौ सौ रुपयें को लूट लिए। जानकारी के अनुसार माइक्रोफाइनेंस कम्पनी के दो कर्मचारी बाइक बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे तभी धेनुकी चौक से सटे अमनौर रोड में तीन की संख्या में अपराधी बाइक से दोनों कर्मचारियों को रोक लिया। जब कर्मियों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने बाइक से सड़क पर गिरा दिया व पीस्टल निकाल लिया। तीनों बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीन लिया व लेकर फरार हो गए।
यह घटना गुरुवार की है। भारत माइक्रोफाइनेंस के बीएम जय श्याम सिंह ने बताया कि वह खूद ब्रांच कर्मी पंचानंद के साथ एक बैग में 12,27,900 रुपया लेकर बैंक जा रहे थे । दिन के साढ़े बारह बजे के करीब वे होंडा साइन बाइक से रुपये लेकर निकले थे । पुरानी बाजार से धेनुकी चौक की तरफ एसएच 73 पर बालू सीमेंट दुकान के पास पहुंचे थे । तभी सामने से एक अपाची पर तीन कि संख्या में सवार अपराधियों ने घेर लिया । अपराधी रुपये वाला बैग छीनने लगे, आनाकानी करने पर एक ने कट्टा निकाल लिया जिसके डर से उनलोगों ने रुपये वाला बैंग दे दिया। भाग रहे अपराधी से अपना बैग छीनने का जब उन्होने प्रयास किया तो अपराधी एक फायरिंग की और मौके से फरार हो गए ।
