Published on July 8, 2022 12:10 pm by MaiBihar Media
नवजात को जनने के बाद कलयुगी मां ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया। नवजात (लड़का) काफी देर तक उसी झाड़ी में पड़ा रहा। यह झकझोर देने वाली यह घटना परसा के सगुनी पंचायत स्थित श्रीरामपुर नहर की है। बताया जा रहा है किए एक युवक उस रास्ते से एक युवक जा रहा था शिशु के रोने की आवाज़ सुनकर वह चौक गया। नजदीक जाकर देखा तो एक नवजात नहर के झाड़ियों में रो रहा है। जिसके बाद वह बच्चे को नहर से सुरक्षित निकाला और अपने घर लया। जहां अपनी पत्नी को सारी बाते बताई। जिसके बाद उसकी पत्नी ने बच्चे को नहला धुलाकर एक कपड़े में लपेट कर उसे अपनी मां होने का एहसास दिलाया। बच्चे को गोद में होने का एहसास होते ही वह चुप हो गया।
वहीं घरवालों ने चिकित्सक से संपर्क किया व दवा व दुध देना शुरू कर दिया। बच्चा श्रीरामपुर निवासी ललन राम के घर पर उनकी पत्नी की गोद में सुरक्षित है। अब इस बात की जानकारी जंगल में आग की तहर फैल गई। लोग बच्चा मिलने की सूचना पर देखने के लिए पहुंचने लगे। वहीं इस बात की जाकनारी घरवालों ने परसा थाने को दे दी है।
लोगों ने बताया कि सगुनी पंचायत के श्रीरामपुर गांव के एक दंपती ने बच्चे को गोद ले लिया है। मौके पर जमा भीड़ में कोई कलयुगी मां को कोस रहा था तो कोई उसकी मजबूरी पर चिंता जता रहा था।