Published on June 24, 2022 11:31 am by MaiBihar Media

आज से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। आपको बता दें कि इस सत्र के पहले बिहार में अग्निपथ योजना, जातीय जनगणना संख्या सहित कई मुद्दे रहे जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल रही। जिसे देखते हुए सदन में जोरदार हंगामें के आसार है। एक तरफ जहां जदयू व राजद के नेता कई मुद्दों पर सहमत है तो बीजेपी असहमत। एसी स्थिति में सदन का यह सत्र हंगामेदार होने की संभावना है।

इस सत्र के दौरान विस और विधान परिषद में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। दोनों सदनों के नए सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। पहले दोनों सदनों वित्तिय वर्ष 22-23 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 24, 27,28,29,30 को सदन की कार्रवाही चलेगी।

यह भी पढ़ें   मुजफ्फरपुर : बंदूक की नोक पर फाइनांस कर्मी से 7.85 लाख की लूट, छानबीन शुरू

विधानसभा सत्र की शुरूआत स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के संबोधनों से होगी। साथ ही स्पीकर कार्य मंत्रणा समिति का गठन करेंगे। वहीं इस दौरान दिवंगत सदस्यों को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की जाएगी। कार्रवाही समास्त होने के बाद सदन की पूरी कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित की जाएगी। आपको बता दें कि इस मानसून सत्र के दौरान कई ऐसे विभाग होंगे जिनसे सवाल नहीं पूछे जाएंगे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.