Published on October 5, 2021 8:48 am by MaiBihar Media

नरकटिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नरकटिया-खाप टोला पथ पर ट्रैक्टर पलटने से दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि घर वालों को जानकारी भी नहीं थी दोनों किशोर घर से ट्रैक्टर लेकर सड़क पर निकले हुए थे। इसी क्रम में यह घटना घटित हुई। मामले में बताया  थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस बाबत घरवालों ने बताया है कि ट्रैक्टर लेकर जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। ट्रैक्टर पलटने की सूचना घरवालों तक गांव के लोगों से मिली। सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थिति देखकर परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृत दोनों किशोर की पहचान खाप टोला निवासी सत्यदेव साह के 15 पुत्र वर्षीय विकेश कुमार औ उसी गांव के विनय पासवान के 15 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज : श्राद्धकर्म में शामिल होने गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक करीब पांच दिन पहले सत्यदेव ने एक सेकेंड हैंड ट्रैक्टर बौधा गांव से खरीदा था। ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक में खराबी थी। सत्यदेव साह उसे दुरूस्त कराने के लिए मैकेनेक से मिलने गए थे। तभी गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि डबरा के समीप उनकी ट्रेक्टर पलट गई है। सुनते ही वे वह घटनास्थल पर पहुंचे तो पुत्र के मौत की बात पता चली।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि नीचे के खेत से सड़क की ऊंचाई करीब चार फीट थी। नीचे उतारने के दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया। उसके नीचे दोनों किशोर दब गए। घटना के बाद आस-पास के लोग ट्रैक्टर को पलटते देख वहां पहुंचे। दोनों को बाहर निकालने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें   फिर बढ़ी CDPO परीक्षा की तिथि, अब 15 मई को होगी पीटी की परीक्षा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.