Published on September 22, 2021 10:28 pm by MaiBihar Media

राजद के आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने दिल्ली से नेताओं और कार्यकार्ताओं को संबोधित किया। अपने 20 मिनट के वर्चुअल संबोधन में राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हरा गमछा और हरी टोपी पहनें। यह राजद के लाइसेंस का काम करेगा। अधिकारी-पदाधिकारी भी जानेंगे कि राजद का आदमी है।

जातीय जनगणना को बताया जरूरी

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना बेहद जरूरी है। जनगणना के बाद 27 प्रतिशत का आरक्षण का बैरियर तोड़ना होगा। जातीय जनगणना से सभी जाति की संख्या बढ़ेगी उसी के अनुसार उन्हें भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। लालू ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर जल्द बिहार आयेंगे।

संबोधन में सिखाया चुनाव जीतने का गुर

यह भी पढ़ें   जातिगत जनगणना के मसले पर प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद जानिए क्या बोले नीतीश-तेजस्वी

साथ ही लालू ने प्रखंड नेताओं ने कहा कि सभी नेता-कार्यकर्ता अपने घरों पर राजद का झंडा लगाएं। वे जल्द ही बिहार आएंगे और जिलों में जाकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इस दौरान लालू यादव ने चुनाव जीतने का गुर बताया। कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान के दिन आठ बजे नहीं, सुबह पांच बजे बूथ पर पहुंचे, मॉक पोल अपने सामने करवाएं।

पार्टी छोड़ने वालों पर कसा तंज

आगे लालू ने कहा कि राजद हर किसी को चुनाव लड़ने का मौका देता है। पर जो हार जाता है वो पार्टी छोड़कर भाग जाता है। जिसे टिकट नहीं मिलता वो नाराज हो जाता है। वो अपने ही उम्मीदवार को हराने में लग जाता है। ये सब ठीक नहीं है, पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति वफ़ादारी निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें   जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा आज, परीक्षा से पहले इन जरूरी बातों का रखें ख्याल
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.