Published on August 24, 2021 4:11 pm by MaiBihar Media
सारण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इसुआपुर गांव में चोरी के आरोप में दो युवकों का मुंडन कर ग्रामीणों ने गांव में घुमाया। इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। मामले में पूछ-ताछ में जुटी गई। वहीं, इस दौरान पुलिस वालों को लोगों के उग्र होने पर लाठीचार्ज भी करनी पड़ी।
लोगों पर करना पड़ा लाठीचार्ज
दरअसल, दो चोरी के आरोप में पकड़े गये लोगों को गांव के ही कुछ युवा मिलकर उसका बाल का मुंडन करा दिया। उस वक्त भी गांव के कुछ बुजुर्गों ने मनाही किया लेकिन ये सभी कानून को हाथ में लेते हुए उसे शर्मिंदा कराने के लिए ऐसा किये। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जहां पुलिस जवानों से बवाल कर दिये। जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
बाल-मुंडन कर गांव में घुमाया
लोगों का कहना है कि वे लोग दोनों चोरों को इसुआपुर थाने पर ले जा रहे थे। जिसे लोगों ने छिनने का प्रयास में पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना,घायल पंकज कुमार कुशवाहा को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। इलाके में चर्चा है कि किसी भी अपराध के लिए जनता को कानून अपने हाथ में नहीं लेनी चाहिए। इसके लिए कानून की मदद लेनी चाहिए और सजा देनी चाहिए।