Published on September 15, 2022 1:37 pm by MaiBihar Media
वर्मा के रास्ते चीन निर्मित विशेष प्रकार के सोने की तस्करी कर दिल्ली ले जा रहे राजस्थान के एक तस्कर को RPF व DRI की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम महेश कुमार है जो राजस्थान का रहने वाला है। जाकनारी के अनुसार अवध-असम एक्सप्रेस के AC बोगी में यह तस्कर गुवाहाटी में दिल्ली जाने के लिए सवार हुआ था। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के बारे में RPF व DRI को कई अहम जानकारी दी है। तस्कर ने बताया कि दिल्ली के करोलबाग में सोने की डिलेवरी देनी थी।
बरामद सोन ने के 6 बिस्कुट का वजन 166 ग्राम प्रति था। जिसका बाजार में मूल्य करीब 51 लाख रुपया बताया है। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि इसके पहले भी वह कई बार दिल्ली में सोना की डिलेवरी दे चुका है। उसे बांग्लादेश के बॉर्डर पर एक व्यक्ति ने दिया था। जानकारी के मुताबिक DRI को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध-असम एक्सप्रेस से अंतरराष्ट्रीय तस्कर सोना लेकर दिल्ली जा रहा है।
बरौनी से ही सादे वेश में DRI के कर्मी ट्रेन में उक्त तस्कर की रेकी करने लगे। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर बोगी की घेराबंदी कर उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके थैले व अन्य सामान की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं सोना नहीं मिला ताे टीम अचंभित हो गई। इसके बाद उसका जूता खोलवाया गया। वहां उसने मोजा में बने एक पैकेट में सोना को छुपाकर रखा था। आपकों बता दें सोना एक विशेष प्रकार के रैपर से ढंका था जिसे मेटल डिटेक्टर भी स्कैन नहीं कर सकता था।