Published on September 14, 2022 1:25 pm by MaiBihar Media

गया जिले से एक दु:खद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है एक दामाद ने अपनी सास व साले के बेटे को खंती से मारकर मौत के घाट उतार दिया है। वही इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने कहा कि उनका दामाद हमेशा नशे में रहता था और नशे में ही इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शहर गया कॉलेज खेल परिसर स्थित भुईंटोली की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की अल सुबह ही दामाद ने इस घटना को अंजाम दिया है। ऐसा अनुमान लगया जा रहा है कि सोए आवास्था में ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया है। वहीं इस घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। जबकि आरोपी पत्नी का इलाज गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है।

घटना को लेकर लोगों ने बताया कि आरोपी प्रभु मांझी ने रॉड से सोए अवस्था में ससुराल के लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। इस घटना में उसकी सास 55 वर्षीय कांति देवी एवं साले के आठ वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं जिसकों भी इस घटना की जानकारी मिली सभी लोग स्तब्ध हो गए।

यह भी पढ़ें   उपचुनाव में सरकार सारी शक्ति लगा ले, जनता हमारे पक्ष में है : तेजस्वी यादव

हमेशा नशे में रहता है आरोपी
बतया जा रहा है कि सोमवार की शाम किसी बात को लेकर सास और साले की पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार की अहले सुबह दामाद ने घर का दरवाजा बंद कर परिवार के छह सदस्यों पर हमला बोला दिया। हमला बुरी तरह किया गया है। वहीं परिजनों ने कहा कि प्रभु हमेशा गांजे के नशे में रहता है। सभी घायलों पर ताबड़तोड़ दर्जनों बार खंती से हमला किया गया है। घटना में दो लोगो को मौत मौके पर ही हो गई। हमले में प्रभु मांझी के साले व उसकी पत्नी और दो बच्चा भी जख्मी बताया जा रहा है।

सास करती थी ओझा-गुणी का काम : प्रभु
आरोपी प्रभु मांझी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसकी सास ओझा-गुणी करती थी। पिछले सात-आठ महीने से ओझा-गुणी के कारण ही उसने उसे और उसकी पत्नी को यहीं रोक रखा था। दामाद इसी बात से नाराज चल रहा था। इसी कारण उसने मंगलवार को उक्त घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें   20 से शुरू होगी गेहूं की खरीद, 48 घंटे के अंदर होगा राशि का भुगतान
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.