Published on September 14, 2022 2:30 pm by MaiBihar Media

जहानाबाद कोर्ट स्टेशन परिसर में उस समय मजमा लग गया जब मिस्ड कॉल से हुए प्यार में धोखा खाई एक विवाहिता ने सरेआम अपने पति को पकड़ कर जमकर धुन दिया। वहीं इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग घटना की जानकारी लेना चाहते पर पर विवाहिता अपने धोखेबाज पति को कुटती रही। जब पत्नी थप्पड़ मार-मारकर थक गई तो फिर चप्पल निकाला और उससे भी पीटाई की।

अपने धोखेबाज पति को पीटते हुए महिला प्यार के जाल में फंसा कर धोखा देने का आरोप अपने पति पर लगा रही थी। कुछ लोगों के समझाने के बाद महिला शांत हुई। जिसके बाद रोते हुए महिला ने कहा कि वह शेखपुरा जिले की रहने वाली है। मिस्ड कॉल से उसकी पहचान बेला के रहने वाले मनोहर से हुई। जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी।

यह भी पढ़ें   जेल में बंद से ब्वायफ्रेंड को छुड़ाने को गर्लफ्रेंड ने खुद पर चलवाई गोली

जानकारी के अनुसार दोनों एक दुसरे से प्यार करने लगे। प्यार इतना परवान चढ़ा लगा कि दोनों एक दुसरे से शादी मार्च 2022 में कर ली। महिला ने बताया कि उसे पति का नाम मनोहर है। महिला ने कहा कि मार्च में शादी के बाद हमें दिल्ली ले जा कर रखा। शादी के समय वह खुद को अविवाहित बताया था किंतु बाद में जब वह दिल्ली से घर बेला ले गया तो वहां उसकी पत्नी एवं बच्चे भी थे।

आपकों बता दें कि प्रेमिका ने जब अपने पति की पहले से शादी व बच्चों के बारे में जानकारी मिली तो तो व आपा खो दी। वहीं दोनां मंगलवार को डाइवोर्स के लिए दोनों लोग कोर्ट में आए थे। किंतु पति कोर्ट में समय पर नहीं पहुंच पाया । खोजबीन में जुटी पत्नी को मनोहर बाद में कोटॆ स्टेशन पर पकड़ गया व सरेआम उसे पकड़कर जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान शुरुआती दौर में मनोहर पत्नी के चंगुल से भाग निकला किंतु वहां मौजूद लड़कों ने उसे पकड़कर फिर पत्नी को सौंप दिया । जिसके बाद उसे पत्नी ने खूब धुना।

यह भी पढ़ें   परीक्षा की कॉपी में छात्र ने लिखा- तहरा अखियां के काजरा ए जान, झगड़ा करा देले बा...
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.