Published on August 22, 2022 11:49 am by MaiBihar Media
डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गांव के आगे नाशपर के पास तेज पुरवा हवा के चपेटे में आने से बालू लदे ओवरलोडेड छह नावें डूब गई। जिसपर सवार डेढ़ दर्जन मजदूर अबतक लापता बताए जाते है। सूत्रों की मानें तो डूबने वाली नावों में एक नाव वैशाली जिले के लालगंज के खंधाचक, सारण जिला के डोरीगंज की एक नाव, बलवन टोला गांव की दो नावें और छपरा मुफस्सिल के दरिआवगंज व मनेर की एक नाव बताई जा रही है। नाविकों के बीच इसकी दहशत स्पष्ट देखी गई।
जानकारी के अनुसार छह नावें सोन से बालू लोडकर डोरीगंज की तरफ आ रही थी तभी तेज पुरवा हवा के कारण नदी में उठ रही तेज लहर के चपेटे में आ गई। जिससे गंगा सरयू, सोन के संगम के पास डूब गई। जानकारी के अनुसार एक नाव जो दरियावगंज की थी उसपर 24 मजदूर सवार थे। जिसमें सभी मजदूर सकुशल बाहर आने की जानकारी मिली है वहीं दूसरा नाव डोरीगंज की थी जिसपर 22 मजदूर सवार थे। वे सभी भी सकुशल बाहर निकल गए है।
नावों के डूबने की सूचना के बाद अफवाहों का बाजार भी गरम रहा। नाव दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ दिनेश कुमार सिंह हल्दी छपरा पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर गंगा नदी में लापता मजदूरों को खोजने के लिए एसडीआएफ और एनडीआएफ की टीम को नदी में उतारा गया। लेकिन, काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। सीओ ने बताया कि घटनास्थल मनेर क्षेत्र से करीब 2 किमी दूर है। इसमें कितने मजदूर डूबे या लापता हैं। इसका कोई भी सूचना किसी के परिजन के द्वारा नहीं दी गई है।