Published on July 8, 2022 12:23 pm by MaiBihar Media

दिल्ली एम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू यादव की तबियत में सुधार हो रहा है। उन्हें अब ऑक्सीजन की जरुरत नहीं पड़ रही। उन्होंने कई दिनों के बाद सामान्य तरीके से खाना भी खाया। आपको बता दें कि बीते शनिवार को देर रात सीढ़ी पर पैर फिसलने और संतुलन बिगड़ने से लालू यादव के कंधे की हड्डी टूट गई थी और कमर में चोट आयी थी। दर्द बहुत बढ़ने से लालू को रविवार को अहले सुबह पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था।

बुधवार रात में पटना से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली पहुंचने के बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। लालू यादव को दिल्ली पहुंचने के बाद सीसीयू में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार अगर इसी तरह सुधार होता रहा तो सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   कुशेश्वरस्थान में तेजस्वी ने बोला NDA सरकार पर हमला

आपको बता दें कि लालू यादव व कई रोगों से पहले से ग्रस्त है। विशेषज्ञ डाक्टरों के मुताबिक दवा के ओवरडोज के कारण उन्हें परेशानी हुई थी। वहीं दिल्ली में भर्ती होने के बाद केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और नित्यानंद राय ने जाकर लालू यादव का हाल-चाल जाना। वहीं केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव से फोन पर जानकारी ली।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। सभी से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित न हो।

यह भी पढ़ें   बारिश की वजह से नदियों का बढ़ा जलस्तर, उफान पर कोसी नदी
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.