Published on July 4, 2022 1:57 pm by MaiBihar Media

बिहार में हो रही बारिश की वजह से नदियों के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं जलस्तर में वृद्धि की वजह से लोगों में भय व्यप्त है। इस दौरान कोसी, गंडक, महानंदा और कमला बलान नदी में पानी के स्तर लगातार अप-डाउन हो रहा है। जिससे लोग परेशान है। आसपास के लोग भी खतरा महसुस भी कर रहे है। वहीं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते तटबंध के आसपास रहने वाले निवासियों से सहयोग लिया जाएगा।

जल संसाधन विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 18003456145 जारी किया गया है। जिसके माध्यम से तटबंध पर खतरा होने पर उसकी सूचना दी जा सके। गौरतलब है कि बिहार में बाढ़ से सुरक्षा के लिए लगभग 38 सौ लंबा तटबंध है। जिसकी निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा 24 घंटे सात दिनों तक की जा रही है। इस संबंध में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने ट्वीट करके टोल फ्री नंबर और ट्विटर पर इसकी जानकारी देने को कहा है।

यह भी पढ़ें   जनशक्ति यात्रा : बिहटा के दलित बस्ती पहुंचे तेजप्रताप, गरीबों में बांटे कपड़े
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.