Published on June 15, 2022 11:04 am by MaiBihar Media
मोकामा से राजद विधायक अनंत सिंह को एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद होने के मामले में दोषी करार दिया गया। वहीं विधायक के पैतृक आवास के केयर टेकर सुनील राम को भी दोषी करार दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने सुनील को न्यायिक हिरासत में ले लिया और दोनों अभियुक्तों को 21 जून 2022 तक के लिए जेल भेज दिया। अदालत ने मंगलवार को दोनों को दोषी करार देते हुए सजा के विंदु पर 21 जून की तिथि तय की है।
16 अगस्त 2019 को 11 घंटे तक पुलिस ने की थी छापेमारी
16 अगस्त 2019 को पुलिस ने अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा स्थित पैतृक आवास में 11 घंटे तक छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने एके-47, 2 हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली और एक मैगजीन बरामद किया था। आपको बता दें कि उस उसय अनंत सिंह निर्दलीय विधायक थे। बरामदगी के बाद अनंत सिंह दिल्ली चले गए और 23 अगस्त को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस पटना आई थीं।
