Published on June 11, 2022 10:49 am by MaiBihar Media
नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र में एक गांव में मासूम बच्ची को अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर चाकू घोंप दिया। ये बदमाश कोई और नहीं बल्कि बच्ची के गांव का ही युवक है। 8 साल की बच्ची किसी से कुछ कह ना दे इसलिए बदमाश ने उसे जान से मारने के लिए पेट में चाकू मार दिया। युवक घर के पास मां के साथ सो रही बच्ची को उठाया और उसे खेत में ले गया। खेत में बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद हत्या की मंशा से पेट में चाकू घोंप दिया। बच्ची को मृत समझकर मौके से भाग गया।
घंटों बाद खून से लथपथ बच्ची मां के पास पहुंची
इस घटना के घंटों बाद किसी तरह खून से लथपथ बच्ची मां के पास लौटी। तब मामले की जानकारी परिजनों को हुई। बच्ची की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद मासूम को चिकित्सकों ने विम्स रेफर कर दिया है जहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित साजन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
सोए आवस्था में ही बेटी को उठा ले गया दरिंदा
पीड़िता की मां ने बताया कि रात में घर के बाहर वह बेटी के साथ सो रही थी। उसी दौरान युवक उनकी बेटी को सोई अवस्था में उठाकर मक्के के खेत में लेकर चला गया। निंद में हमें जरा भी आभास नहीं हुआ। बदमाश ने मासूम से दुष्कर्म किया । इसके बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की। फिर पेट में चाकू घोंप दिया और मेरी बेटी को मरा समझकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची विम्स में इलाजरत है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।