Published on May 22, 2022 2:09 pm by MaiBihar Media

शादी के बाद दुल्हन अपने घर लेकर आ रहे रहे दूल्हे को बीच रास्ते में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं साथ में दूल्हे की गाड़ी में बैठी नई नवेली दुल्हन को पुन: पुलिस वापस उसके घर छोड़ आई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को गया में एसबीआई की शाखा से 16 लाख की लूट हुई थी। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज व मौके पर मौजूद लोगों के बताए गए हुलिए के आधार पर औरंगाबाद जिले के प्राणपुर के रहने वाले निरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी शादी शुक्रवार को रफीगंज थाना क्षेत्र के खैरी मुड़ला गांव में थी। शादी की रस्में पूरी करने के बाद शनिवार को निरंजन पत्नी की विदाई कराकर वापस लौट रहा था।

दुल्हन जब माइके पहुंची तो परिजनों ने दूल्हे के बहनोई को बनाया बंधक
स पूरी घटना की जानकारी परिजनों को मिली जिसके बाद परिजन व ग्रामीण उग्र हो उठे। उग्र ग्रामीणों ने दूल्हे निरंजन के बहनोई उमेंद्र यादव व एक चालक को बंधक बना लिया और शादी के दौरान दिए गए उपहार सहित अन्य चीजों को लौटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दूल्हे की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए परिजन शादी तोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   राजद कभी भी कमंडल के आगे मंडल को हारने नहीं देगा : जगदानंद सिंह
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.