Published on May 20, 2022 10:37 am by MaiBihar Media

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र से एक दु:खद खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर खा लिया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। इस घटना को जो भी सुन रहा उसके होश उड़ जा रहे है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुक्की गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला ने आपसी विवाद को लेकर अपने चार बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में रंजीत सहनी की पत्नी रिंकु देवी, गयारह वर्षीय पुत्र करण कुमार, आठ वर्षीय पुत्री सीवानी कुमारी का नाम शामिल है। जबकी एक वर्षीय सलोनी का इलाज चल रहा है जिसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।


मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
वहीं इस घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभी मामले की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल आपसी विवाद कारण बताया जा रहा है। हरेक बिंदु पर मामले की जांच हो रही है। मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें   डुमरांव में उखाड़ी बाबा साहब की प्रतिमा, दो घंटे तक जमकर हुआ हंगामा


गांव में शोक की लहर, जुटी भीड़
वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। जो भी इस घटना की जानकारी लोगों को मिली मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस फिलहाल लोगों व परिजनों से पूरे मामले में जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.