Published on May 7, 2022 12:40 pm by MaiBihar Media

एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने नाराज पत्नी को मनाया, शादी के 42 साल बाद हाथी-घोड़े के साथ विदाई करा लाया घर
छपरा जिले के मांझी प्रखंड में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शादी के 42 साल बाद अपनी नाराज पत्नी को धूमधाम से विदाई कर लाया। जिसे देखकर लोगों ने जमकर सराहा। शादी के 42 साल पूरा होने पर बुजुर्ग ने अपनी बेटियों और बेटों के साथ ससुराल से पत्नी का दोंगा धूमधाम से करा कर लाया।

हाथी-घोड़ा, ऊंट समेत डीजे व आर्केस्ट्रा भी गया
इस आयोजन में हाथी-घोड़ा, ऊंट समेत डीजे व आर्केस्ट्रा भी था। सैकड़ों की संख्या में लोग बराती के तौर पर गये थे। बुजुर्ग पिता ने अपनी बेटियों के साथ जमकर डांस किया। बुजुर्ग की उम्र 65 साल है। आपकों बता दें कि दोंगा की हर रस्म को पूरा किया। बुजुर्ग मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी राजकुमार सिंह उर्फ कमल सिंह हैं। वर्तमान में वह एकमा नगर पंचायत में अपना घर बनाकर रहते हैं। उन्हें सात बेटियां और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें   सीतामढ़ी में दुष्कर्म में असफल मनचले ने लड़की को पेट्रोल छिड़क लगा दी आग
बुजुर्ग के बाराती बने लाेग

मनमुटाव के कारण दोंगा नहीं हो पाया था
गुरुवार की रात वह अपनी शादी के 42 साल बाद पत्नी का दोंगा की रस्म के साथ विदाई कराने बारात लेकर धूमधाम से पहुंचे। सुबह पत्नी का दोंगा कराकर एकमा ले आए हैं। पहले दोंगा पारिवारिक मनमुटाव के कारण नहीं हो सका था। क्षेत्र में इस अनोखे दोंगा की जकर चर्चा हो रही है।

आखिर चार दशक बाद मना कर लाये
चार दशक बाद दुल्हा बने 65 वर्षीय कमल सिंह अपनी पकी हुई चमकीली मूंछों पर बार बार हाथ फेरते हुए पुरे गाजे बाजे हाथी घोड़ा और गाड़ियों के काफिले के साथ अपने ससुराल आमडाढ़ी गांव पहुंचे। जहां बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। चमकती मूंछों को बार बार हाथ ऐंठते हुए व रथ पर सवार दुल्हा बने कमल सिंह के साथ लोग सेल्फी ले रहे थे जो आकर्षण का केन्द्र था। बाजार में जाम से निबटने के लिए एकमा पुलिस मुस्तैद रही।

यह भी पढ़ें   आर्केस्ट्रा में फरमाईशी गीत बजाने के लेकर बाराती व सराती भीड़े, रणक्षेत्र बना शामियाना
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.