Published on April 15, 2022 11:47 am by MaiBihar Media
छपरा जिले में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा है कि आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे रह जाती है। जानकारी के अनुसार एक युवक को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मार दी। युवक को दो गोली लगी है। मामला छपरा जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र हंसराजपुर गांव निवासी अशोक गुप्ता का 32 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। वही इस घटना के की सूचना मिलने के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
अल सुबह छह युवक बुलाकर ले गए थे
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की अल सुबह उसके दरवाजे पर तीन बाइक सवार 6 युवक पहुंचे और अश्वनी को साथ लेकर जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेसरी गांव स्थित महारानी स्थान के समीप ले गये। जहां उन लोगों ने अश्विनी के ऊपर गोली दाग दी।
जांघ व घुटने में लगी है गोली
जानकारी के अनुसार दो गोली अश्विनी को लगी। जिसमें एक गोली उसके दाहिनी तरफ जांघ को छेदती हुई निकल गई। वहीं दूसरी गोली घुटने के समीप पैर को छेदती हुई निकल गई है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के बाद सूचना मिलने पर पहुंची ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन से पुछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
