Published on April 1, 2022 12:14 pm by MaiBihar Media

विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने माले के विधायकों को सदन से मार्शल आउट कराया। गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरु होते ही माले और एआईएमआईएम विधायक वेल में आ खड़े हुए और नारेबाजी करने लगे। विधायकों ने सदन में पोस्टर लहराया जिसे मार्शलों में छीनकर हटाया। करीब 5 मिनट तक स्पीकर ने उन सदस्यों से सीट पर वापस जाने का आग्रह किया पर वो नहीं माने तो मार्शल आउट का निर्देश दिया। आपकों बता दें कि राज्य में कानून व्यवस्था, अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय करने के आरोप समेत कई मांगों पर दिये कार्यस्थगन प्रस्ताव को स्वीकार किये जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि एआईएमआईएम नेता अख्तरुल इमान वापस सीट पर लौट आये पर माले के 8 विधायकों ने नारेबाजी जारी रखी। इसके बाद मार्शलों में एक-एक करके सभी 8 विधायकों को बाहर किया। कुछ विधायक सदन में लेट गये तो मार्शलों ने उन्हें टांग कर सदन से बाहर किया।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.