Published on April 1, 2022 11:53 am by MaiBihar Media
अपनी पत्नी से नाराज होकर गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के रामचन्द्र पुर गांव के पास एक युवक ने जहर खाकर खुदखुशी करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते युवक के दोस्त ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार युवक नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव का भोला महतो बताया जा रहा है। जिसकी शादी तीन साल पहले बरौली परसौनी गांव की रहने वाली रमिता से हुई है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी अच्छे से रहते थे। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। भोला को दो बच्चे भी है। एक बच्चे की उम्र दो साल जबकि दूसरे का उम्र एक साल है।
साली ने की गाली-गलौज
अस्पताल में इलाजरत युवक ने बताया कि उसकी साली ने उसके साथ गाली गलौज कर दी थी। जिसके बाद वह नाराज होकर अपनी पत्नी रमिता से साली से बात करने के लिए मना किया। लेकिन उसकी पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। दोनों बहनों के बीच लगातार बात होते रहा । जिसके बाद उसकी पत्नी से इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद तीन दिन पहले युवक की पत्नी अपने दो बच्चो को छोड़ कर अपने मामा के यहां चली गई।
दो दिनों तक बच्चों को लेकर भटकता रहा युवक
युवक ने बताया कि वह ई- रिक्शा चलाता है। पत्नी के चले जाने के बाद अपने दो मासूम बच्चो को ई रिक्शा पर बैठा कर इधर उधर भटकता रहा। बच्चे अपनी मां को लगातार रो-रो कर अपनी मां को खोज रहे थे। तीसरे दिन जब वह घर नहीं लौटी तो युवक उसके मामा के यहां चला गया। जहां उसके मामा ने उसे भेजने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद आहत युवक बच्चों के साथ खुद जहर खाने का मन बना लिया।
दोस्त को दी जहर खाने की जानकारी
दोस्त को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी व जहर खा लिया। यह बात सुनते ही उसका दोस्त आनन-फानन में उसके पास पहुंचा तो भोला को देखकर अवाक रह गया। किसी तरह ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा है । ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।