Published on March 22, 2022 10:55 am by MaiBihar Media

सीवान जिले के भगवानपुर थाने में उस समय अफरातफरी का माहौल कायाम हो गया जब एक महिला को वहां मौजूद किन्नरों ने पीटना शुरू कर दिया। आपको बता दे कि सराय परौली गांव में होली के दिन एक किन्नर के साथ मारपीट के मामले में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आपकों बता दें कि दूसरे पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंची महिला सावित्री देवी पर थाना परिसर में ही किन्नरो ने हमला बोल दिया। जिससे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।
जानिए क्या है पूरा मामला
किन्नरों की मुखिया लवली व नैना ने बताया कि होली दिन गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सपना नाम की एक किन्नर प्रोग्राम दे रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर कहा सूनी हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सपना को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना अन्य किन्नरों को मिली जिसके बाद अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लाेगों ने किसी तरह से समझा कर वहां से लोगों को हटा दिया। जिसके बाद किन्नरों ने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसमें 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
महिला को थाने में देख भड़क गए किन्नर
केस होने की सूचना पर दूसरे पक्ष से एक महिला जिसका नाम सावित्री देवी बताया जा रहा है वह इस मामले की जानकारी पुलिसकर्मियों से ले रही थी। इस बात की जानकारी किन्नरों को मिली। जिसके बाद करीब तीन दर्जन किन्नर घायल साथी सपना को लेकर थाने पहुंची। सावित्री को थाने में देख किन्नरों भड़क गए व हमला कर दिया।
थानाध्यक्ष ने मामले को कराया शांत
थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर महिला को छुड़ाया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार सूचना मिलते ही थाना पहुंचकर किन्नरों के प्रतिनिधि लवली व नैना किन्नर से बात कर मामले को शांत कराया।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.