Published on February 8, 2022 11:37 am by MaiBihar Media
सरस्वती पूजा के बाद मुर्ति विसर्जन को लेकर दो लोगो के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के तिलक चौक गांव का है। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन को लेकर गांव के दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद जब गांव के ही कुछ लोगो की इसकी जानकारी मिली फिर मामला काफी बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट के दौरान दोनों तरफ से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलोें की चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपको बता दें कि मूर्ति ले जाने के दौरान गांव में रास्ता के चलते विवाद खड़ा हो गया। दोनों तरफ से लाठी और खंती से मारपीट शुरू हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में विजय चौहान पत्नी रीना देवी, बेटा नवीन कुमार, बेटी नीतू कुमारी जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इन सभी को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया है।
चार लोगों का सिर फटा, हालत गंभीर
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मूर्ति तो लेकर ऐसे विवाद हुआ कि एक दूसरे के लोग जानी दुश्मन बन गए। कुछ लाेगों ने एक परिवार के चार लोगों पर जमकर वार किया दिया, जिसमें चारों का माथा फट गया है। जिसके बाद सभी को चिंताजनक हालत में रेफर किया गया है। वहीं, दूसरी ओर भोला चौधरी वाह विक्रम कुमार भी घायल है। सभी लोग एक गांव के ही रहने वाले हैं। लोगों ने कहा कि गांव में सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही थी उसी दौरान रास्ता में मूर्ति ले जाने के क्रम में थोड़ी सी परेशानी हुई उसी दौरान एक दूसरे के बीच नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया। जब तक गांव वाले बचाते तब तक दोनों तरफ से मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। इसके बाद सभी को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जाता ह