Published on January 20, 2022 12:01 pm by MaiBihar Media
आपसी विवाद को लेकर एक सिरफिरे ने पत्नी को तेजाब से जलाकर मारने का प्रयास किया। घटनाा के बाद परिजनों ने पिड़ित महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के भिक्षु के डेरा निवासी कमला ततवा के घर हुई। मिली जानकारी के वारदात को अंजाम देकर महिला का पति फरार हो बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को पीड़ित महिला या उसके परिजन के बयान का इंतजार कर रही है। स्थानीय लोगाें ने बताया कि 2018 में कमला ततवा की बेटी की सविता की शादी रामदास राय ओपी डेरा निवासी विरेन्द्र ततवा के बेटे जगनरायण ततवा से हुई थी। एक डेढ़ साल की बेटी है। जिसके बाद सविता किसी पति व ससुराल वालों से अनबन के कारण मायके चली आई। जिसके बाद उसका पति जगनरायण पिछले छह माह से उसे ले जाने के लिए आ रहा था। परन्तु वह बार-बार जाने से मना कर दे रही थी। जिससे आक्रोशित हो कर पति ने रात छत के सहारे अपने ससुराल में प्रवेश किया पत्नी पर तेजाब से हमला कर दिया जब महिला चिल्लाई तो वह भागने में सफल हो गया। वहीं परिजन उसे आनन में फानन में लेकर अस्पताल पहुंचे। सूत्रों के अनुसार जगनराण जब भी विदाई के लिए आता था। लड़की व उसके घरवाले यह कह कर भेज देते थे कि बच्ची अभी एक साल की है। जब थोड़ी बड़ी हो जाएगी तो विदाई कर देगें। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पति यूपी में चला गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।