Published on January 18, 2022 11:15 am by MaiBihar Media
जहरीली शराबकांड को लेकर जिले में पुलिसिया कार्रवाई तेजी से हो रही है। इसी कड़ी में छोटी पहाड़ी पर पहुंचे डीएसीएलआर व उनकी टीम अतिक्रमित मकानों के बाहर नोटिस चस्पा रही थी। जिसके बाद आक्रोशित होकर अतिक्रमणकारियों ने पदाधिकारी के हाथ से सूची छीनकर फाड़ दी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद मामला बढ़ गया और जमकर हंगामा हुआ। वहीं मामला बढ़ता देख मौके पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुला लिया गया। मामला बिगड़ता देख हंगामा बढ़ने पर महिलाओं को रिहा कर दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन शराब धंधेबाजों पर कार्रवाई के बजाय नागरिकों को परेशान कर रही है। सीओ ने बताया कि फिलहाल 60 से अधिक घरों के बाहर नोटिस चिस्पाया गया है। अतिक्रमण के सर्वे के लिए 17 राजस्व कर्मियों को लगाया गया। हंगामे के कारण काफी देर तक सर्वे का काम बाधित रहा। अपर मुख्य सचिव के साथ बैठक में डीएम ने बताया कि पर्वत पर करीब दो हजार मकान अवैध तरीके से बने हैं। जिसकी सूची तैयार कर सभी पर जगह को खाली कराया जाएगा। लोगों से मकान से सम्बंधित दस्तावेज की मांग की गई है। बड़ी और छोटी पहाड़ी में किसी भी तरह के निर्माण के निर्माण पर एसडीओ ने रोक लगा दी है। अगर कोई भी व्यक्ति सरकारी काम में बाधा डालता है तो उसके पर कार्रवाई तय है। किसी को मनमानी नहीं करने दिया जाएगा।