Published on December 14, 2021 9:39 pm by MaiBihar Media

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विकास भवन में स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग का यह देश में पहला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर है। फिलहाल यह मुजफ्फरपुर और नालंदा में उद्घाटन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कमांड कंट्रोल सेंटर से जिला अस्पताल मुजफ्फरपुर के ओपीडी में डॉक्टर और मरीज से वार्ता कर वहां इलाज और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ले साथ में नालंदा अस्पताल के ओपीडी की भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई काम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें   दरभंगा एम्स के निर्माण में हो रही देरी को लेकर केंद्र-राज्य सरकार से मोदी करेंगे बात

पहले लैंडलाइन टेलीफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अस्पतालों में चिकित्सकों से बात कर जानकारी दी जाती थी। खुशी की बात है कि आज कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की शुरुआत की गई है। अब नई तकनीकी के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित एवं नियंत्रित किया जा सकेगा।

कैसे काम करेगा स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सभी स्वास्थ्य केंद्र के मानस में मेडिकल उपकरणों सहित दादा की निगरानी और उनके विश्लेषण किए जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुजफ्फरपुर नालंदा में स्थित शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें   चेहल्लुम पर मैदान-ए-कर्बला के शहीदों को मुख्यमंत्री ने नमन किया, की यह अपील
Image
पायलट योजना को अधिकारियों से समझते हुए मुख्यमंत्री

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत विभिन्न अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.