Published on November 14, 2021 8:35 pm by MaiBihar Media

नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बताया जा रहा है कि एक गांव में शनिवार की देर शाम दो नाबालिग छात्राओं को घर से बुलाकर दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल में वीडियो शूट भी किया गया। घटना की जानकारी दोनों छात्राओं ने थाना में दी है। दोनों ने तीन आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज भी करवाई और कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में दोनों नबालिग छात्राओं के बयान और प्राथमिकी दर्ज के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीसरे की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें   आर्मी भर्ती की नई योजना के विरोध में कल बंद रहेगा पूरा बिहार, छात्रों के संग RJD नेता भी उतरेंगे सड़कों पर

कब और कैसे गटी घटना

बताते चले कि इस पूरे घटनाक्रम में छात्राओं ने आरोप लगाया है कि एक किशोर को गांव के दो लड़के मो. आविद व मो. मुस्तफा(बदला हुआ नाम) ने पड़ोस की रहने वाली दो छात्राओं को प्रैक्टिकल की कापी देने का बहाना बनाकर आविद के घर बुलाया। दोनों के पहुंचते ही कमरे में बंद कर दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मोबाइल में वीडियो भी बनाया गया। हवस मिटाने के बाद आरोपितों ने दोनों को आजाद कर दिया। जिसके बाद पीड़िता घर पहुंच अपने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और दो आरोपितों को गिरफ्तार कर ली।

यह भी पढ़ें   इंटर परीक्षा के दौरान छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, सेंटर पर बंटी मिठाइयां

क्या बोले अधिकारी 

इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों पीड़िता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर व मो.आविद(बदला हुआ नाम) को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा आरोपित फरार होने में सफल रहा। दोनों पीड़िता काे चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के पूर्व जरूरी पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों छात्राओं को न्यायलय में पेश किया जाएगा। जहां उनका बयान लिया जाएगा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.