Published on November 3, 2021 7:54 pm by MaiBihar Media

समस्तीपुर के रोसड़ा थाने में आक्रोशित लोगों ने थाने में घुस कर हंगामा किया व तोड़फोड़ की। उग्र लोगों ने थानाध्यक्ष कक्ष में भी जमकर तोड़फोड़ किया। बताया जाता है जिस समय लोगों ने हमला बोला उस समय थाने में एक मात्र जमादार मनीष कुमार थे। वहां से भाग कर उन्होंने अपनी जान बचाई। इस दौरान लोगों ने थाने पर पथराव भी किया। यह तोड़फोड़ और पथराव सफाई कर्मी राम सेवक राम की कथित तौर पर पिटाई के विरोध लोगों ने किया। बाद में लोगो ने कार्यालय गेट के सामने आगजनी भी की।

क्या बोले एसपी
थाना में घटना की सूचना सुन मौकेपर पहुंचे एसपी डॉ मानचजीत सिंह ढिल्लो ने बल प्रयोग कर उपद्रवी लोगों को खदेड़ा। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो  ने कहा है कि परिजनों की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। परिजन चाहेंगे तो मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाएगी। लेकिन किसी को भी कानून हाथ मे लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें   गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को चाकू से गोदा, पूरी घटना CCTV में कैद

हिरासत में लिए गए सफाईकर्मी पड़ा बीमार तो लोगों का फूटा गुस्सा
जानकारी अनुसार पांच दिनों पूर्व ईओ से दुर्व्यवहार के आरोप में हिरासत में लिए गए सफाईकर्मी रामसेवक राम के अचानक बीमार पर जाने के कारण डीएमसीएच भेजा गया था। यहां तक पुलिस के लोगों ने उसे पहुंचाया था। डीएमसीएच में पुलिस कर्मी उसे छोड़ कर लौट गए। बुधवार को डीएमसीएच के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था। लेकिन पैसे के अभाव के कारण परिजन उसे पटना की बजाय रोसड़ा लेकर चले आए। ठेलापर लाद कर थाने में घूस कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। सफाई कर्मी की पत्नी का आरोप है रामसेवक को थाने में लाकर पुलिस के द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है जिस कारण वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

क्या था मामला
गत शुक्रवार को बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मी काम बंद आंदोलन शुरू किया था। इसी बीच वाता के लिए कर्मी कार्यपालक पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में गए। जहां राम सेवक राम ने ईओ पर हाथ चला दिया था। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा रोसड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह आरोपित कर्मी को पांचोपुर स्थित उसके घर के निकट से ही गिरफ्तार किया गया था। लेकिन शाम में अचानक स्थिति बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  

यह भी पढ़ें   आकाश के लोजपा ज्वाइन करते ही तेजप्रताप यादव लौटे पटना, दी यह प्रतिक्रिया
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.