Published on October 27, 2021 9:17 pm by MaiBihar Media

लालू यादव के द्वारा विगत दिनों दिए गए विसर्जन वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लालू के इस बायन को सबसे पहले अमर्यादित कहा फिर कहा कि बिहार की जनता जब तक नीतीश कुमार के साथ है तब तक विसर्जन नहीं हो सकता।

इसके साथ ललन सिंह ने लालू-राबड़ी शासनकाल का हिसाब भी मांगा और जनता को जंगलराज याद दिलाया। बता दें कि उक्त बाते जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तारापुर उपचुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभा में कही।

यह भी पढ़ें   पटना पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- लालू यादव की सेहत में हो रहा है सुधार

तेजस्वी पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया और कहा कि सरकार कोरोना से लड़ रही थी और तेजस्वी दिल्ली में थे। बाढ़ से उनका क्षेत्र त्रस्त था लेकिन वे दिल्ली का सुख भोग रहे थे। आगे उन्होंने कहा की पति-पत्नी के शासन काल में सबसे ज्यादा प्रताड़ित व्यवसायी वर्ग ही थे। समाज में भय का वातावरण था।

मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की चर्चा

अंत में ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को गिनाया और कहा कि 2005 से नीतीश कुमार ने ऐसा माहौल दिया जिससे व्यवसायी रात के दस बजे भी दुकान खोल कर निर्भिक होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जब 2005 में बिहार की सत्ता पर काबिज हुए तो उन्होंने 2006 में कृषि बाज़ार कानून खत्म किया। जबकि 2005 के पहले मुख्यमंत्री आवास से रंगदारी तय होती थी।

यह भी पढ़ें   आज एम्स से लालू को किया जाएगा डिस्चार्ज, 30 अप्रैल पटना आने की संभावना
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.