PIC CREDIT GOOGLE

Published on October 21, 2021 8:30 pm by MaiBihar Media

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) पार्टी के 82 वीं स्थापना दिवस पर महासचिव डी राजा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और जमकर हमला बोला। साथ ही डी राजा ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। वहीं, एक सवाल के जवाब में कहा कि डी राजा ने कहा कि कांग्रेस में अंतर्विरोध है वहां कुछ क्लियरिटी नहीं है। वैसे कन्हैया के कांग्रेस में जाने से उन्हें कितना फायदा होगा यह वे जानें, लेकिन भाकपा की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

भाजपा पर भी डी राजा ने बोला हमला

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि दलितों, पिछड़ों और गरीबों का वोट तो लेना चाहती है, लेकिन जातीय जनगणना करा उन्हें हक नहीं देना चाहती। देश की आजादी में भाकपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

कन्हैया ने दिया भाकपा को धोखा

यह भी पढ़ें   अचानक सावरकर पर क्यों छिड़ा विवाद, जानिए क्या बोला पक्ष और विपक्ष

आगे उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को पार्टी ने पद और प्रतिष्ठा दी। लेकिन उसने पार्टी को अंधेरे में रख कर धोखा दिया। भाकपा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी छात्र नेता को सीधे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई। लोकसभा का पार्टी उम्मीदवार बनाया।  

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.