Published on October 2, 2021 8:42 pm by MaiBihar Media

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्होंने गांधी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया। साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होंने कहा कि आज बापू की जयंती पर हम सब उनके विचारों को याद करते हैं। गांधी के विचारों को लेकर हमें आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि गांधी के विचारों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना है। ताकि देश-दुनिया आगे बढ़े और लोगों में प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का माहौल बने।

यह भी पढ़ें   अजय निषाद ने कहा - मुकेश सहनी के लिए गठबंधन में अब जगह नहीं

वहीं, राज्यपाल फागू चौहान ने भी पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया। इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने भी गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सिन्हा ने कहा है कि गांधी के दर्शन और उनके सात सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक और अनुकरणीय है। उनके विचार हमारी प्रेरणा हैं। वे हमें नयी उर्जा देती हैं। उनके सिद्धांतों पर अमल कर हम जीवन की सारी बाधाओं से लड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें   पूर्व मध्य रेल के 12 स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय, यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.