बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। वहीं इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंत्रियों और आला अधिकारियों के साथ आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की।

उच्चस्तरीय समन्वय समिति का किया जाएगा गठन
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उच्चस्तरीय समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता से इस कार्यक्रम के निष्पादन के लिए मुख्य सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

वर्ष 2021 में बिहार विधानसभा भवन के सौ वर्ष पूरे
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2021 में बिहार विधानसभा भवन के सौ वर्ष पूरे हुए हैं। इस दौरान बिहार ने न केवल राजतंत्र को लोकतंत्र में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, बल्कि समय-समय पर पूरे देश को नई दिशा भी दी है। इसका एक महत्वपूर्ण गवाह बिहार विधानसभा का यह सभा भवन है। यह अपने आप में एक समृद्ध विरासत है। इसी सौ वर्षों में देश को आजादी भी मिली। देश अभी अपनी आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव भी मना रहा है।

यह भी पढ़ें   जमैका और एसवीजी की राजकीय यात्रा पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द

रात्रि भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 21 अक्टूबर को विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सम्मिलित होना एक सुखद अवसर होगा। यह इतिहास को स्मृति प्रदान करेगा। इस समारोह को आयोजित कर बिहार एक बार फिर इतिहास बनाने को आतुर है। विधानसभा के सदस्य, पूर्व सदस्य, सांसद, पूर्व सांसद इस अवसर के साक्षी होंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास 2, देशरत्न मार्ग में रात्रि भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.