मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के बांका प्रखंड स्थित ओढनी जलाशय का भ्रमण किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोटर बोर्ड से जलाशय का निरीक्षण कर जायजा लिया और ओढनी जलाशय के दूसरे छोर पर उतर कर वहां के मनोरम वादियों में भी कुछ पल बिताए। वहीं, इससे पहले रिमझिम बारिश के बीच मंदार में बने बिहार के दूसरे रोप-वे का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बटन दबाकर किया।

बता दें कि यह बिहार का दूसरा रोप-वे है। इससे पहले से राजगीर में रोप-वे की सेवा चल रही है। बांका के इस रोप-वे को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने कार्यकाल में पर्यटन को बढ़ावा देते हुए शिलान्यास किया था।

रो-वे का उद्घाटन कर रोप-वे से ऊपर मुख्यमंत्री पहुंचे और शिखर पर अवस्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर की पूजा-अर्चना भी की। साथ ही कहा कि पर्वत के ऊपर जाने पर बहुत अच्छा लगता है। चारों ओर का नजारा दिखाई देता है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर भी दिया है।

यह भी पढ़ें   बांका में मुखिया के पति पर फेंका बम, फिर कनपट्‌टी में सटकार मार दी गाेली

महज चार मिनट पर्वत के शिखर पर पहुंच जाएंगे पर्यटक

उद्घाटन और जलाशय का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदार तो पहले भी आए थे लेकिन पर्वत के शिखर तक कभी नहीं जा सके थे। रोप-वे सेवा शुरू होने के कारण आज मंदार पर्वत के ऊपर तक गए। काफी अच्छा लगा। पहले लोगों को शिखर तक जाने में एक घंटा या उससे ज्यादा का समय लग जाता था। रोप-वे सेवा शुरू हो जाने के कारण पर्वत के शिखर तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। अब महज चार मिनट में लोग रोप-वे के सहारे पर्वत के शिखर तक पहुंच जाएंगे।  

यह भी पढ़ें   चेहल्लुम पर मैदान-ए-कर्बला के शहीदों को मुख्यमंत्री ने नमन किया, की यह अपील

पर्यटन के रूप में विकसित होगा डैम

इतना ही नहीं आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आज पुरातात्विक स्थल बदरिया का भी एरियल सर्वे किया है। इस जगह की खुदाई होने पर दो से ढाई हजार वर्ष पहले के इतिहास के लिए जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेती के लिए भी जलाशय का उपयोग किया जाता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के यहां काफी गुंजाइश है। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण है, यहां हरियाली और जल संरक्षण हो रहा है। इससे साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। नई पीढ़ी के लोगों के साथ हैं।

आने वाले पर्यटकों को यहां आकर काफी कुछ जानने और समझने को मिलेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बोटिंग सेवा का निरीक्षण कर डैम के मध्य अवस्थित आईलैंड में मंत्री सहित पदाधिकारी के साथ विभिन्न योजनाओं सहित ओढ़नी डैम को पर्यटन के रूप में विकसित करने को लेकर भी विचार विमर्श किया।

यह भी पढ़ें   AK-47 व हैंड ग्रनेड मामले में अनंत सिंह दोषी करार, 21 जून को सजा का होगा ऐलान
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.