Published on September 11, 2021 12:42 pm by MaiBihar Media

गया (Gaya) के शेरघाटी में नकली नोटों से जुड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है, गया और सासाराम सिंडीकेट से जुड़े दो तस्करों को आमस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 72 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। बरामद हुए नोटों में 200 के 91 नोट, 100 के 45 नोट और 50 रुपए के 990 नोट हैं। फ़िलहाल आरोपियों की पहचान आमस थाना क्षेत्र के बुधौल छोटकी चिलीम निवासी अविनाश कुमार और गुरुआ थाना क्षेत्र के नदौरा बहेरी निवासी नीलेश कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक सिंडीकेट के मास्टर माइंड गया और सासाराम में रहते हैं। बताया जाता है कि तस्कर के पास से बरामद नोटों की छपाई इतनी उम्दा है कि आमलोग असली और नकली नोट में अंतर नहीं समझ सकता है। वाटर मार्क और सुरक्षा धागा के अलावा सारे फीचर नकली नोट में मौजूद हैं। तस्करों का लिंक गया और सासाराम से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें   बिहार में होगी जातीय गणना: हाईकोर्ट ने गणना के खिलाफ दायर याचिकाओं को किया खारिज

पुलिस की पकड़ में आए आरोपी से पूछताछ के बाद बहेरी निवासी नीलेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गया से नकली नोट लाकर सासाराम में खपाता था। बैग में रुपए रखकर वह सासाराम जाने की तैयारी में था। वहीं इस नकली नोट के खपाने में उसके साथ नीलेश भी साथ देता था। इसके अलावे कई बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। ताकि स्थानीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ सकें। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया गया।

विश्वसनीय सोर्स बताते हैं कि पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी पिछले दो महीना से नकली नोटों के कारोबार में हाथ आजमाना शुरू किया था। इनलोग 100 के बदले में 60 रुपए असली नोट वसूलते थे। नकली नोट के कारोबार से जुड़े गया और सासाराम के लोगों के संपर्क में आने के बाद दोनों आरोपी इस धंधे से जुड़े थे। कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होते देख ज्यादा से ज्यादा रुपए कमाना चाह रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और दोनों तस्कर आमस पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

यह भी पढ़ें   सोशल मीडिया पर जातिगत अपशब्द कहना पड़ा भारी, सिर पर जूता रख गांव में घुमाया

मामले मे, डीएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि गया से सासाराम नकली नोट का खेप भेजा जा रहा है। इसमें आमस और गुरुआ के कुछ लोग शामिल हैं। इसके बाद पुलिस लगातार ट्रैक कर रही थी। इसी बीच पता चला कि सलैया गांव के निकट छोटकी चिलमी का रहनेवाला अविनाश बैग में नकली नोट को लेकर सासाराम सप्लाई करने जा रहा है। इसके बाद आमस एसएचओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकेबंदी करके छापेमारी की और तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से 72 हजार रुपए जाली नोट बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें   गया : जंगल में मवेशी ढूंढ रहे वृद्ध के पैर से दबकर प्रेशर बम फटा, उड़ गए चीथड़े
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.