Published on September 3, 2021 9:15 pm by MaiBihar Media
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) में पैसे के लेन-देन में सीवान (Siwan) के एक युवक ने अपने दोस्त को धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काटा डाला और उसे फेंक भी दिया। मामले में प्रकाश में आते ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। थाईलैंड पुलिस ने सायबर सेल, सीडीआर और कड़ी पूछताछ के बाद हत्यारोपी की गिरफ्तार की है। आरोपी ने पैसे के विवाद में हत्या की बात थाई पुलिस के समक्ष कबूल भी किया है। वहीं, दूसरी ओर मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत युवक की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी सुरेश सिंह के रूप में हुई है। उसके परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उसकी हत्या गांव के ही रवि प्रकाश सिंह उर्फ काकू ने पैसे के लेनदेन में धारदार हथियार से हत्या करके शव को कई टुकड़ो में करके फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक को आरोपी रवि प्रकाश ने घर पर खाने के लिए बुलाया था। जब खाना खाने के बाद मृतक सुरेश सिंह कमरे में बैठे थे। तो उनके पीछे से हमला कर उन्हें बेहोश कर दिया गया। और उनके शव को कई टुकड़ों में काटकर पास के जंगल झाड़ी में फेंक दिया।
परिजनों ने बताया कि हत्या मामले में थाई पुलिस ने आरोपी रवि प्रकाश सिंह उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया है। और उससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सुनीता देवी और उसका इकलौता पुत्र विकास सिंह शामिल है। परिजनों ने बताया कि वह 2 वर्ष पूर्व घर आकर बैंकॉक गया था। उसके मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मालूम हो कि बैंकॉक की राजधानी थाईलैंड में रवि प्रकाश सिंह उर्फ काकू द्वारा मृतक को ब्याज पर रुपए देने और वसुली करने से संबंधित मामला जुड़ा बताया जा रहा है। थाई पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में लगी हुई है।