Published on August 14, 2021 11:21 am by MaiBihar Media

बक्सर, बिहार

बिहार के 12 जिले बाढ़ प्रभावित है, वहीं अन्य जिलों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कई निचले इलाकों में आवागमन ठप हो गया है। नदियों में जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। इस कड़ी में खबर आ रही है, अब भोजपुर जिले में गंगा का पानी खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोईलवर में निर्माणाधीन सिक्सलेन पुल व सोन नदी के जलस्तर का अवलोकन किया। पीएचईडी ने मौजमपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट समेत 80 गांवों में पेयजल आपूर्ति बंद कर दी है। आठ एपीएचसी व 54 स्वास्थ्य उपकेंद्र पानी से घिर चुके हैं। शनिवार को सुरक्षा के लिए आरा प्रखंड के तीन गांव की बिजली काट दी गई। शुक्रवार को शाहपुर व बड़हरा प्रखंड के 80 गांवों की बिजली काटी गई थी।

वहीं, आरा-बक्सर नेशनल हाईवे के तीन स्थानों पर एक से डेढ़ फीट पानी, आरा-सिन्हा पथ पर जगवलिया छलका समेत तीन दर्जन से अधिक मार्गों पर बाढ़ का पानी आर-पार बह रहा है। बक्सर में शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर 61.15 मीटर पहुंचते ही शहर के मेन रोड समेत कई नए इलाके में बाढ़ का पानी चढ़ गया है।

यह भी पढ़ें   बाढ़ : बागमती नदी का कहर जारी, तेजी से हो रहा कटाव, डर से घर छोड़ पलायन कर रहे हैं लोग

जबकि गुरुवार को गंगा का जलस्तर तीन बजे तक 61.07 मीटर दर्ज किया गया था। 24 घंटे के अंदर गंगा नदी का जल स्तर 8 सेंटीमीटर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से शहर के मेन रोड, शांतिनगर, धोबीघाट, रामबाग, समेत गंगा किनारे के इलाकों को प्रशासन ने बन्द कर दिया है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.