Published on August 11, 2021 4:44 pm by MaiBihar Media

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग चपेट में आ गए है। इसकी जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए हैँ। बस में 40 लोग से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस किन्नौर से रेकॉन्ग प्यो से शिमला जा रही थी। इस घटना के बाद देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है। वहीं, घटना के संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया।

बहरहाल, भूस्खलन से जुड़ी अधिक जानकारी देते हुए किन्नौर उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है। पत्थर अब भी गिर रहे हैं। जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। वहीं, घटना के संबंध में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया है कि बचाव अभियान के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर हैं। पत्थरों का गिरना जारी है। रेस्क्यू टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की कोशिश कर रही है। मलबे में 50 से 60 लोग फंसे हो सकते हैं। मलबे में फंसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें   भारतीय यूजर्स तक उनकी भाषाओं में पहुँचने के लिए Koo App पर आया Snapdeal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है, निगुलसेरी, किन्नौर में भूस्खलन होने से मलबे में वाहनों के दबने का समाचार सुनकर बहुत दुखी हूं।हमने किन्नौर प्रशासन को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दे दिए हैं। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

वहीं, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से बात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री व DG ITBP से बात की। टीमें राहत व बचाव कार्य में पूरी तत्परता से लगी हैं। लोगों की जान बचाना व घायलों को शीघ्र उपचार देना ITBP व स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें   बार बालाओं के साथ युवक ने पिता की वर्दी पहन लगाए ठुमके, दर्ज हुआ एफआईआर
close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.