Published on August 24, 2021 4:14 pm by MaiBihar Media

बिहार

छपरा जिला के परसा स्थिति एक शौचालय के टंकी में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। खबर है कि नव निर्मित शौचालय के टंकी में सेंट्रिंग खोलने गए दो मजदूर की मौत की जानकारी मिली तो मकान मालिक दोनों मजदूरों को बचाने में जुट गए, लेकिन मजदूरों के बचाने के दौरान उनकी भी मौत होने की बात बताई जा रही है।

बता दें कि पूरा मामला परसा थाना क्षेत्र के मारन टोले चकहन गावं की है। जहां मुमताज अली के मकान में नवनिर्मित शौचालय के टंकी का सेंट्रिंग खोलने के क्रम में दो मजदूरों की मृत्यु हो गई। मजदूरों की पहचान दिनेश कुमार (21वर्ष) पिता धर्मनाथ सिंह,और राधे मांझी(20 वर्ष) पिता बच्चू मांझी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें   डांस करने के लिए कोलकाता से आई डांसर को 50 हजार के लिए किया अगवा

मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि वे दोनों सबसे पहले अंदर घुसे जिसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इन दोनों लोगो को बचाने के क्रम में मकान मालिक मुमताज (43वर्ष) पिता मुर्तजा अली भी की भी दम घुटने से मौत हो गई।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.