Published on August 24, 2021 4:13 pm by MaiBihar Media

दिल्ली से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव जल्द ही पटना वापस लौटेंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की पेसकस को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं, 5 सालों बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनता दरबार की आगाज पर उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया के रूप में सुझाव दिया है और जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम पर तंज कसा है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनता दरबार पर कहा कि 12 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सप्ताह में एक दिन तकरीबन 200 लोगों से मुख्यमंत्री मिलते हैं। लेकिन हमें नहीं लगता है कि इसका कोई फायदा होने वाला है। उन्होंने आगे सुझाव देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि दूरदराज के जिले से लोग भी यहां आ सके और उनकी समस्याएं सुनी जाए।

यह भी पढ़ें   सोनिया गांधी व राहुल को ईडी का समन, पूछताछ के लिए राहुल को आज बुलाया

तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने आगे कहा जनता दरबार के लिए अधिकारियों के रुकने और खाने-पीने की व्यवस्था करना सरकार पर बढ़ी है, पैसा और खर्च हो रहा है। लेकिन निदान कुछ भी नहीं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि 200 लोगों से तो हम प्रतिदिन मिलते हैं। नीतीश जी जनता के मुख्यमंत्री नहीं है, वो केवल अधिकारियों के मुख्यमंत्री रहे हैं। और उनका जनता दरबार एक छलावा ढकोसला है और पैसे की बर्बादी है।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.