Published on August 24, 2021 4:12 pm by MaiBihar Media

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब पांच सालों बाद अपने पुराने काम कार्यों की ओर रुख कर रहे हैं। बिहार की जनता के लिए कुछ खास करने जा रहे हैं। पांच साल बाद शुरु हो रहे इस कार्य को लेकर मुख्यमंत्री ने 12 जुलाई की तारीख तय की है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। दरअसल, “जनता के दरबार” कार्यक्रम का नीतीश कुमार पांच सालों बाद फिर शुरु करने जा रहे हैं।

इस जनता दरबार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा था कि 12 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। हर सोमवार को मुख्यमंत्री से लोग आमने-सामने बैठकर अपनी समस्या और शिकायत करेंगे। मुख्यमंत्री ऑनस्पॉट लोगों की समस्याओं के निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को देंगे। जनता के दरबार यानी मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को शुरु करने की तैयारी पूरी ली गई है। दो दिनों पहले मुख्यमंत्री ने खुद भी जनता दरबार स्थल का मुआयना किया था। तब सीएम नीतीश कुमार फौरन दिल्ली से आंख दिखार वापस लौटे थे।

यह भी पढ़ें   नालंदा के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 35 लोग हुए घायल, नौ गंभीर

बहरहाल, सीएम नीतीश कुमार ने जनता दरबार मुख्यमंत्री सचिवालय 4 केजी के परिसर में लगेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस स्थल पर आने वालों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। बता दें कि इसके पहले यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में होता था। इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पत्रकारों को जानकारी दी और कहा कि लगातार दो कार्यकाल तक हम हर सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम करते रहे। महीने में तीन सोमवार को यह कार्यक्रम होता था। फिर लोक शिकायत निवारण कानून हमने लोगों के लिए बना दिया। इसके बाद वर्ष 2016 से हो गया कि अब जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन फिर कुछ लोगों ने बाद में कहा कि जनता के दरबार कार्यक्रम को होना चाहिए।

close

Hello 👋
Sign up here to receive regular updates from MaiBihar.Com

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.